BREAKING NEWS
KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 3:21 pm
NEWS : किले के खजाने का लालच देकर ठगी का खेल, तांत्रिक बनकर घूम रहे गैंग का पुलिस ने किया भंडाफोड़, डिटेक्टर मशीन से जमीन में दबा सोना ढूंढने का करते थे नाटक, चार आरोपी गिरफ्तार, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। खुद को तांत्रिक बताकर “राजा-महाराजा काल का जमीन में दबा खजाना” ढूंढने का लालच देकर ग्रामीणों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी डिटेक्टर मशीन लेकर किले के आसपास सुनसान जगहों पर सोना खोजने का नाटक करते थे और भोले-भाले ग्रामीणों को खजाना मिलने का झांसा देकर मोटी रकम ऐंठने की फिराक में थे।


पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस थाना सदर चित्तौड़गढ़ को मुखबिर से सूचना मिली कि मध्यप्रदेश के मंदसौर क्षेत्र से आए कुछ लोग खुद को तांत्रिक बताकर चित्तौड़गढ़ शहर व आसपास के गांवों में घूम रहे हैं। ये लोग ग्रामीणों को बताते थे कि किले के आसपास पुराने मंदिरों, छतरियों और सुनसान जगहों पर राजा-महाराजाओं के समय का खजाना जमीन में दबा हुआ है और उनके पास ऐसी “विशेष मशीन व तांत्रिक विद्या” है जिससे वे उसे खोज सकते हैं।


सूचना मिलते ही थानाधिकारी प्रेम सिंह पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए कोटा रोड स्थित किले के पीछे ओछड़ी पुलिया के पास दबिश दी। यहां सुनसान जगह पर पुरानी बंद गुमटियों के पास चार संदिग्ध व्यक्ति नजर आए। उनमें से एक व्यक्ति हाथ में डिटेक्टर मशीन लेकर जमीन पर घुमाते हुए सोना ढूंढने का नाटक कर रहा था।


पुलिस को देखते ही चारों आरोपी घबराकर गुमटियों और ढाबों की आड़ में छिपने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने तुरंत घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने खुद को जमीन में दबा खजाना ढूंढने वाला बताया। जब पुलिस ने ग्रामीणों को सोना मिलने का झांसा देकर ठगी करने के बारे में सवाल किए तो आरोपी बौखला गए।


इस पर पुलिस ने मौके पर ही चारों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में  37 वर्षीय गोपाल सोनी पुत्र शिवनारायण सोनी जाति सोनी निवासी विवेकान्द नगर मास्टर कोलीनी आगरमालाव थाना आगर जिला आगर (एम.पी.) सहित उसके अन्य साथी 40 वर्षीय सलीम अहमद पुत्र शकील अहमद शेख निवासी पीर मदार काजीवाडा घटी सीतामउ थाना सीतामउ जिला मन्दसौर हाल सुदामा नगर सुवासरा सुवासरा मंदसौर जिला मन्दसोर (एम.पी.), 43 वर्षीय मुकेश पुत्र कंवरलाल नाथ बावजी निवासी जस्सा खेडी थाना कानड जिला आगर (एम.पी.) व 51 वर्षीय हिरालाल पुत्र बगदीराम मीणा निवासी केली थाना कोतवाली निम्बाहैडा जिला चित्तौडगढ शामिल थे। पुलिस ने उनके कब्जे से कथित डिटेक्टर मशीन भी जब्त की है।


कार्रवाई में पुलिस टीम के एएसआई मुरलीदास सउनि, कानि. हेमवृत सिंह, डूंगर सिंह, नरेन्द्र सिंह व हेमेन्द्र सिंह की अहम भूमिका रही। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि उन्होंने क्षेत्र में कितने लोगों को “किले के खजाने” का सपना दिखाकर ठगने की कोशिश की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE