BREAKING NEWS
KHABAR : महंगाई के खिलाफ आक्रोश रैली, सड़क पर उतरे.. <<     जावरा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, शिक्षा.. <<     BIG NEWS : फिर सुर्खियों में जिला अस्पताल, खाना.. <<     KHABAR : शिवपुरी जनसुनवाई में भावुक शिकायत, लोन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भूतेश्वर.. <<     KHABAR : शिवपुरी में महिला स्व-सहायता समूहों का.. <<     खरगोन में अवैध शराब का कारोबार जारी, कार्रवाई.. <<     KHABAR : क्रांति सूर्य भगवान बिरसा मुंडा जी के 126 वे.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में गूंजा जवासा का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : पुलिस कंट्रोल रूम में एसपी की जनसुनवाई, 64.. <<     KHABAR : जनसुनवाई में तराजू लेकर पहुंचीं पार्षद,.. <<     नीमच कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन,गले में.. <<     नीमच की जनसुनवाई में गूंजी 15 हजार ग्रामीणों.. <<     नीमच कलेक्टर की जनसुनवाई में चार बहनों की.. <<     REPORT : देवनारायण मंदिर की व्यवस्थाओं पर उठे.. <<     BIG NEWS : शिक्षा विभाग का बाबू 10 हजार की रिश्वत.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 6:59 pm
NEWS : मंडेसरा में जनसुनवाई, सड़क-पानी-बिजली के मुद्दे छाए, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों ने बताई समस्याएं, एडीएम ने अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। उपखंड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल्य भैसरोडगढ़ पंचायत समिति के ग्राम मंडेसरा में जिला कलक्टर आलोक रंजन के निर्देश पर अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा द्वारा रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई की गई। चौपाल में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली तथा धारा-20 से जुड़े मामलों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए।

रात्रि चौपाल में बस्सी, लुहारिया, मंडेसरा और राजपुरा ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी जनसमस्याओं से अधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़कों की खराब स्थिति, पेयजल संकट, बिजली संबंधी समस्याएं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के मुद्दे प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने मंडेसरा की मुख्य पुलिया की ऊंचाई बढ़ाने की मांग रखते हुए कहा कि बरसात के मौसम में पानी भरने से आवागमन बाधित हो जाता है। इसके अलावा धोवनियाखाल पर पुलिया निर्माण तथा खालगांव के प्रवेश मार्गों पर पक्की सड़क बनाने की मांग भी की गई, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर विनोद कुमार मल्होत्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए और कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान तय समय में किया जाए।

रात्रि चौपाल में उपखंड अधिकारी डॉ. कृति व्यास, तहसीलदार विवेक गरासिया, विकास अधिकारी ग्यारसी लाल मीणा, एसीएफ शोभाराम गुर्जर, सहायक अभियंता देवेंद्र नागर, पवन शर्मा, अरविंद मौर्य, बीसीएमओ डॉ. अनिल जाटव, महेंद्र सैनी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE