BREAKING NEWS
NEWS : फ्लैगशिप योजनाओं, बजट घोषणाओं और संपर्क.. <<     KHABAR : श्रावण के पहले सोमवार पर कमलासन पर विराजे.. <<     NEWS : भदेसर में भाजपा का चुनावी शंखनाद,.. <<     NEWS : अफीम किसानों को राहत दिलाने सांसद सीपी.. <<     NEWS : इतिहास के पन्ने अनमोल हैं, महापुरुष अनंत.. <<     KHABAR : समाज के दबे-कुचले वर्ग को साहित्य का नायक.. <<     KHABAR : CBSE अंडर-19 बास्केटबॉल में ज्ञानोदय.. <<     KHABAR : उल्लास कार्यक्रम के तहत मनासा तहसील.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश पुलिस की वाहन चोर गिरोहों पर.. <<     BIG NEWS : दतिया फतह के बाद नीमच में कांग्रेस का.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : श्रावण में स्वच्छता का संकल्प, पशुपतिनाथ.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, अगस्त में.. <<     REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 13, 2026, 7:51 pm
NEWS : क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निम्बाहेड़ा में होगा कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन, विभिन्न कंपनियां देंगी रोजगार के अवसर, मार्च माह की इस तारीख को यहां पहुंचकर उठा सकते हैं लाभ, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला प्रशासन, जिला रोजगार कार्यालय चित्तौड़गढ़ और यदुपति सिंघानिया इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, निम्बाहेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में 18 मार्च 2026, बुधवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक कैम्पस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर इंस्टिट्यूट परिसर में आयोजित होगा।

जिला रोजगार अधिकारी राहुल देव सिंह ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों और स्थानीय नियोजक संस्थाओं के प्रतिनिधि शामिल होंगे। उपस्थित बेरोजगार अभ्यर्थियों का मौके पर साक्षात्कार लिया जाएगा और प्रारंभिक रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे।

प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र उपाध्याय ने बताया कि बी-टेक (मैकेनिकल), आईटीआई फिटर, आईटीआई वेल्डर, आईटीआई कंप्यूटर ऑपरेटर, अकाउंटेंट, फार्मासिस्ट, बीएससी नर्सिंग, हॉस्पिटल हाउसकीपिंग, डॉ. ऑर्थाेपेडिक, डॉ. ईएनटी, डॉ. एमडी मेडिसिन, सेफ्टी स्टेवार्ड और लेडीज टेलर जैसे विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

उन्होंने बताया कि सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई पास, डिप्लोमा और डिग्रीधारी 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक युवा इस शिविर में भाग ले सकते हैं।

अभ्यर्थियों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी शैक्षणिक योग्यता संबंधित मूल दस्तावेज, पैन कार्ड/आधार कार्ड/वोटर आईडी/राशन कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, जाति प्रमाण पत्र (एससी/एसटी/ओबीसी के लिए) और अपना सीवी/रिज्यूमे साथ लेकर उपस्थित हों।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE