रामपुरा। नगर के माणक चौक स्थित पुराने नगर पंचायत भवन में न्यायालय के लिए दो कक्ष आवंटित किए गए हैं।
बताया गया है कि न्यायालय वर्तमान में बस स्टैंड के समीप नए भवन में कार्यरत था, लेकिन भवन छोटा होने तथा अभिभाषकों के बैठने और कार्य करने की उचित सुविधा न होने के कारण न्यायालयीन कार्य अब पुराने नगर पंचायत भवन में संचालित होंगे।
इस भवन में अभिभाषकों के विश्राम और विचार-विमर्श के लिए सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं। इस अवसर पर अभिभाषक संघ रामपुरा ने नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जितेंद्र जागीरदार को शाल, श्रीफल एवं फूलमाला देकर सम्मानित किया।
अभिभाषक संघ रामपुरा के सदस्य भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। संघ के अध्यक्ष राधेश्याम सारू ने नगर पंचायत का आभार व्यक्त किया।