शाजापुर। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक नवीन कुमार शुक्ला ने जिले की सभी औद्योगिक इकाइयों से अनुरोध किया है कि वे अपने नाम, उत्पाद का नाम, पता, गैस की आवश्यकता (घन मीटर प्रतिदिन) और पिछले 3 माह में उपयोग किए गए सिलेंडरों की जानकारी जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र को उपलब्ध कराएँ।
महाप्रबंधक ने बताया कि यह जानकारी इस लिए मांगी गई है ताकि जिले की औद्योगिक इकाइयों को उत्पादन कार्य के लिए पर्याप्त एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी (नेचुरल गैस) निरंतर उपलब्ध कराई जा सके।
उन्होंने सभी उद्योगपतियों से जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, ताकि गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की समस्या न उत्पन्न हो।