मनासा। तहसील सेन समाज संगठन एवं तहसील युवा सेन समाज संगठन, मनासा द्वारा सेन जयंती महोत्सव एवं होली मिलन कार्यक्रम के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से सेन जयंती महोत्सव कार्यक्रम की कार्यकारिणी का गठन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कन्हैयालाल गेहलोद, मुख्य अतिथि रामप्रसाद गेहलोद एवं सूरजमल राठौर की उपस्थिति में हुई। बैठक में पिछले वर्ष के सेन जयंती महोत्सव की आय-व्यय और सहयोग राशि का विवरण प्रस्तुत किया गया।
बैठक में रामप्रसाद गेहलोद, प्रहलाद खींची, हिम्मत परमार, मनोहरलाल सेन ढाकनी, बाबूलाल कंजार्डा, जगदीश बोराना, सुनील डाबी, शिवम सेन चुकनी सहित अन्य समाजजन उपस्थित रहे और विचार व्यक्त किए।
सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें संरक्षक के रूप में प्रहलाद सेन सारसी, देवीलाल सेन पावटी, सूरजमल सेन मनासा; अध्यक्ष प्रहलाद परिहार हांसपुर; उपाध्यक्ष शिवमजी सेन चुकनी; सचिव रितेशजी बोराना मनासा; कोषाध्यक्ष रामप्रसाद गेहलोद मनासा नियुक्त किए गए।