छतरपुर। प्रभारी कलेक्टर नमः शिवाय अरजरिया द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के अवैध रूप से भंडारण एवं कालाबाजारी के खिलाफ लगातार कारवाई जारी है। प्रभारी कलेक्टर ने जांच दल गठित किया गया है। जांच दल द्वारा सूचना के आधार पर चंद्रनगर में तीन स्थानों में छापेमार कार्यवाही करते हुई जांच की गई। जांच के दौरान चंद्रनगर इण्डेन गैस एजेंसी के गोदाम में 14 किलो के 71 सिलेंडर ज्यादा खाली, 19 किलो के 2 सिलेंडर ज्यादा खाली, 5 किलो के 11 सिलेंडर ज्यादा खाली और 10 किलो के 13 सिलेंडर ज्यादा खाली गैस सिलेंडर अधिक पाए जाने पर 97 गैस सिलेंडर जब्त करने की कार्यवाही की गई। इसके अलावा राजेंद्र गुप्ता निवासी चंद्रनगर के मकान में जांच करने पर 5 किलो के 10 गैस सिलेंडर अवैध रूप से भण्डारित पाए जाने पर उक्त अनुसार कुल 10 गैस सिलेंडर जब्त करने की कार्यवाही की गई और व्यवसायिक प्रतिष्ठान अदिति स्वीट्स चंद्रनगर द्वारा 5 घरेलु सिलेंडर के व्यवसायिक दुरूपयोग पाया गया। गैस सिलेन्डर जब्त करने की कार्यवाही की गई। बमीठा में अनिल गुप्ता के व्यवसायिक प्रतिष्ठान की जांच करने पर पृथक श्रेणी के 10 गैस सिलेंडर रिफिलर उपकरण अवैध रूप से भंडारित पाए जाने पर सभी गैस सिलेंडर को जब्त किया गया है।