BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 11:57 am
BIG NEWS : सीबीएन ने किया एमडी तस्करी का भंडाफोड़, मुखबिर की सूचना पर की एमआईटी चौराहा पर संदिग्धों की घेराबंदी, फिर जैसे ही मोटरसाइकिल रोककर ली तलाशी, माजरा देख उड़ गए होश, जानिये कितनी मात्रा में ले जा रहे थे माल, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (CBN), मध्यप्रदेश इकाई ने 12 और 13 मार्च को सफल कार्रवाई करते हुए अवैध एमडी (MD) पाउडर बरामद किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।

प्राप्त खुफिया सूचना के अनुसार, दो व्यक्ति हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर सवार होकर प्रतापगढ़ क्षेत्र से अवैध एमडी पाउडर लेकर मंदसौर क्षेत्र के मादक पदार्थ तस्करों को आपूर्ति करने जा रहे थे। इस सूचना के आधार पर CBN, मंदसौर प्रथम खंड के अधिकारियों की टीम ने 12 मार्च की शाम संदिग्ध मार्गों पर निगरानी शुरू की।

निगरानी के दौरान संदिग्ध मोटरसाइकिल एवं व्यक्तियों की पहचान कर MIT चौराहा, मंदसौर के पास वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर एक प्लास्टिक पैकेट में कुल 46 ग्राम अवैध एमडी पाउडर बरामद किया गया।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के बाद बरामद एमडी पाउडर और मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों व्यक्तियों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटैंसेस अधिनियम, 1985 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है और “नशा मुक्त भारत” के लक्ष्य को साकार करने हेतु अभियान को निरंतर जारी रखे हुए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE