BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 3:10 pm
KHABAR : शुजालपुर में गूंजी शहनाई और निकाह की आयतें, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 206 जोड़े बने हमसफर, पढे़ दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर 

Share On:-

शाजापुर। जिले के शुजालपुर जनपद पंचायत परिसर में आज सर्वधर्म समभाव और सामाजिक समरसता की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह एवं निकाह योजना के अंतर्गत आयोजित विशाल सम्मेलन में कुल 206 जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। इस गरिमामयी आयोजन में बी.पी.एल. परिवारों की कन्याओं सहित विधवा और परित्यक्ता महिलाओं ने नए जीवन की शुरुआत की।


सर्वधर्म संगमरू हिंदू रीति-रिवाज और निकाह शनिवार, 14 मार्च को आयोजित इस सम्मेलन की विशेषता इसकी सर्वधर्म स्वीकार्यता रही। जहाँ एक ओर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच 168 हिंदू जोड़ों ने सात फेरे लेकर अग्नि को साक्षी मानकर दाम्पत्य सूत्र में बंधे, वहीं दूसरी ओर 38 मुस्लिम जोड़ों का निकाह पूरे रीति-रिवाज के साथ संपन्न कराया गया। प्रशासन द्वारा दोनों वर्गों के लिए अलग-अलग और सुव्यवस्थित व्यवस्थाएं की गई थीं।


उच्च शिक्षा मंत्री ने दिया आशीर्वाद इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार उपस्थित रहे। उन्होंने नव-दंपत्तियों पर पुष्प वर्षा कर उन्हें सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। अपने संबोधन में मंत्री परमार ने कहारू ष्मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना निर्धन परिवारों के लिए एक बड़ा संबल है। आज यहाँ 206 बेटियों का कन्यादान और निकाह एक साथ होना हमारी साझी संस्कृति का प्रमाण है। सरकार इन बेटियों के उज्ज्वल भविष्य और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है।ष् जनपद पंचायत शुजालपुर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जोड़ों के परिजनों और अतिथियों के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था की गई थी। योजना के नियमानुसार वधू को दी जाने वाली सहायता राशि और उपहारों के संबंध में भी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की गईं। आयोजन के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक साक्षी बने।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE