BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 3:27 pm
KHABAR : गैस सिलेंडर की किल्लत के विरोध में आज कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद, पढे़ खबर 

Share On:-

​नीमच। केंद्र सरकार की नाकामियों के कारण जिले में उत्पन्न हुई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत के विरोध में कांग्रेस आज 14 मार्च को सरकार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस प्रवक्ता भगत वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने एक ओर जहां कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति बंद कर दी है, वहीं घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग की समय सीमा भी बढ़ाकर 45 दिन कर दी गई है। सरकार की इस अदूरदर्शी नीति के कारण जिले के कई होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर पहुँच गए हैं, जिससे वहां काम करने वाले मजदूरों की रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो गया है और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


​वर्मा ने आगे कहा कि वर्तमान में शादी-विवाह का सीजन होने के बावजूद गैस सिलेंडर न मिलने से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे शादी विवाह एवं सामाजिक कार्यक्रमों पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है। सरकार की इन जनविरोधी नीतियों और आम आदमी की समस्याओं के प्रति संवेदनहीनता के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए कांग्रेसजनों द्वारा आज शनिवार,14 मार्च को दोपहर 4ः30 बजे विजय टॉकीज चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। जिला कांग्रेस ने आम जनता और कार्यकर्ताओं से इस प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है ताकि सोई हुई सरकार को जगाया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE