BREAKING NEWS
REPORT : स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां समय सीमा.. <<     KHABAR : रोटरी डायमंड ने जरूरतमंद बच्चों के.. <<     KHABAR : पुराने विवाद ने फिर पकड़ा तूल, किसान ने.. <<     KHABAR : जिला न्यायालय में कल होगा चिकित्सा कक्ष.. <<     BIG NEWS : 8 साल पुराने डोडाचूरा नोटिस पर भड़के अफीम.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 4:02 pm
KHABAR : चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई, भावगढ़-दलौदा मार्ग पर 4 ट्रक जप्त, पढे़ रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में पशु चारे की उपलब्धता बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा चारा एवं भूसे के जिले से बाहर निर्यात पर प्रतिबंध लगाया गया है। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी अदिती गर्ग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पशुओं के आहार में आने वाले सभी प्रकार के चारा, भूसा, घास, ज्वार आदि का उपयोग ईंट भट्टों एवं फैक्ट्रियों में जलाने तथा जिले की सीमा से बाहर निर्यात करने पर 31 मई 2026 तक प्रतिबंध लगाया गया है।

मंदसौर एसडीएम ग्रामीण शुभम पाटीदार ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में भावगढ़ से दलौदा मार्ग पर कार्रवाई करते हुए चार ट्रकों को जप्त किया गया। ये ट्रक पशु चारा एवं भूसे से ओवरलोड होकर जिले की सीमा से बाहर अन्य उपयोग के लिए जावरा ले जाए जा रहे थे।

तहसीलदार दलौदा ने पटवारी दल के साथ मौके पर पहुंचकर चारों ट्रकों को जप्त किया तथा उन्हें थाना भावगढ़ की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। जप्त किए गए ट्रकों के क्रमांक इस प्रकार हैं—
MP 09 KD 0127
MP 09 KC 8605
MP 14 H 2519
MP 09 GE 7620

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि प्रतिबंध अवधि के दौरान चारा एवं भूसे के अवैध परिवहन, भंडारण या अन्य उपयोग पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE