मंदसौर। जिले में 28 फरवरी 2026 से शुरू हुए एचपीवी (HPV) टीकाकरण अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। कलेक्टर अदिति गर्ग के मार्गदर्शन में अब तक जिले की 1,113 किशोरियों को टीका लगाया जा चुका है।
विशेषज्ञों की निगरानी में टीकाकरण-
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार टीकाकरण अभियान अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में सुरक्षित तरीके से संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गोविंद सिंह चौहान के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम लगातार अभियान को सफल बनाने में जुटी है।
10 केंद्रों पर सुविधा, अभिभावकों का बढ़ा भरोसा-
जिले में चिन्हित 10 टीकाकरण केंद्रों पर नियमित रूप से वैक्सीनेशन किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि अभिभावकों का बढ़ता विश्वास इस बात का संकेत है कि यह टीका सुरक्षित और लाभकारी है।
14 वर्ष की बालिकाओं को लग रहा टीका-स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि यदि उनकी बेटी 14 वर्ष की आयु की है, तो उसे नजदीकी केंद्र पर ले जाकर टीका अवश्य लगवाएं, ताकि उसे सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाया जा सके।