BREAKING NEWS
BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 4:46 pm
KHABAR : गांधी पार्क में अवैध मेले के विरोध में ओबीसी महासभा का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, पढे़ खबर

Share On:-

शिवपुरी। शहर के गांधी पार्क में अवैध रूप से लगाए जा रहे मेले के विरोध में ओबीसी महासभा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने आरोप लगाया कि युवाओं के खेल मैदान गांधी पार्क में मेला लगाए जाने से शहरवासियों और युवा खिलाड़ियों में भारी आक्रोश है।

ओबीसी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र लोधी ने बताया कि नगर पालिका के सीएमओ ईशांक धाकड़ ने कथित रूप से मोटी रकम लेकर भगचंद शिवहरे को एसडीएम की अनुमति मिलने से पहले ही मैदान में मेला लगवाना शुरू करा दिया है। उनका कहना है कि मैदान में मेले की लगभग पूरी तैयारी कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2025 के सिद्धश्वर मेले के टेंडर में स्वयं सीएमओ द्वारा यह शर्त रखी गई थी कि मेले में भाग लेने वाले लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा, ताकि अपराधी तत्वों को दूर रखा जा सके। लेकिन जिस व्यक्ति पर वर्ष 2023 और 2024 के मेलों में लड़ाई-झगड़े और जुए जैसे अपराधों के मामले फिजिकल थाने में दर्ज हैं, उसी व्यक्ति से कथित रूप से राशि लेकर मेला लगवाया जा रहा है।

ओबीसी महासभा ने कहा कि सर्व समाज और शहरवासियों की मांग पर इस अवैध मेले के विरोध में प्रदर्शन किया गया है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि नगर पालिका सीएमओ और मेले के खिलाफ जल्द कार्रवाई कर मेला नहीं हटाया गया, तो ओबीसी महासभा सर्व समाज के साथ मिलकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सम्मान में बुधवार, 18 मार्च 2026 को सड़क पर उतरकर चक्काजाम करेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE