BREAKING NEWS
BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 5:03 pm
KHABAR : पोनासा में शासकीय उचित मूल्य दुकान के गोदाम में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से भड़की लपटें, ग्रामीणों व फायर ब्रिगेड की मदद से पाया काबू, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले के हाटपिपलिया  क्षेत्र के ग्राम पोनासा में स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही संस्था के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से मोटर पंप चालू कर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।


सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। ग्रामीणों, कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड के संयुक्त प्रयास से आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से टल गया।


ग्रामीण बच्चन सिंह ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण गोदाम में आग लगी थी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया। वहीं सेल्समेन कृपाल सिंह राजपूत ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर नियंत्रण पाया गया। उन्होंने बताया कि यह दुकान सेवा सहकारी संस्था मर्यादित मानकुंड के अंतर्गत आती है। फिलहाल गोदाम में केवल खाली वारदान (बोरियां) रखी हुई थीं, इसलिए किसी बड़े नुकसान की स्थिति नहीं बनी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE