BREAKING NEWS
BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 5:37 pm
KHABAR : दुर्घटना में मृत की अर्थी लेकर चक्काजाम, हत्या का मामला दर्ज करने की मांग, बीना के खुरई ओवरब्रिज पर हुआ था एक्सीडेंट, पढे़ खबर 

Share On:-

बीना। खुरई ओवरब्रिज पर देर रात एक सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार कार ने टहल रहे दो लोगों को टक्कर मार दी। इस हादसे में गुलाब चंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

इस घटना के विरोध में जैन समाज और परिजनों ने सर्वाेदय चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। मृतक गुलाब चंद जैन की अर्थी लेकर प्रदर्शनकारी चौराहे पर पहुंचे और उसे रखकर विरोध प्रदर्शन किया। इस चक्काजाम के कारण शहर का यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।


समाज के दिनेश पुजारी ने बताया कि ओवरब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ नहीं है और भारी वाहनों के प्रवेश पर भी नियंत्रण नहीं है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ओवरब्रिज पर सुरक्षा व्यवस्था सुधारने और भारी वाहनों के आवागमन पर नियंत्रण लगाने की मांग की। उनकी मुख्य मांग थी कि टक्कर मारने वाले कार चालक के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए।


सूचना मिलने पर थाना प्रभारी अनूप यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर जाम खुलवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।


बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि दुर्घटना में शामिल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस की जांच में जानबूझकर टक्कर मारने की बात सामने आती है, तो आरोपी के खिलाफ और कड़ी धाराएं लगाई जाएंगी।


 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE