BREAKING NEWS
KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 7:02 pm
REPORT : दिव्यांगों के लिए तीन दिवसीय निःशुल्क शिविर शुरू, पहले दिन सैकड़ों लोगों को मिले कृत्रिम अंग, जयपुर फुट लगाकर फिर चले अपने कदमों पर, खुशी से खिल उठे चेहरे, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। शहर में दिव्यांगजनों की सहायता के लिए शनिवार से तीन दिवसीय निःशुल्क सेवा शिविर की शुरुआत हुई। अग्रवाल विकास समिति और जयपुर की एक सेवा संस्था के सहयोग से सीएसवी अग्रोहा भवन में आयोजित इस शिविर के पहले ही दिन सैकड़ों जरूरतमंदों को कृत्रिम अंग और सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर में जयपुर से आए विशेषज्ञों की टीम द्वारा दिव्यांगों की जांच की गई। कई जरूरतमंदों को मौके पर ही कृत्रिम पैर (जयपुर फुट) लगाए गए। जो लोग दुर्घटना या बीमारी के कारण चलने में असमर्थ थे, वे कृत्रिम पैर लगने के बाद अपने पैरों पर चलकर बाहर निकले। यह दृश्य देखकर परिजनों और उपस्थित लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

इस तीन दिवसीय शिविर में जरूरत के अनुसार ट्राइसाइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन, कृत्रिम हाथ, बैसाखी और वॉकर जैसी सामग्री निःशुल्क दी जा रही है। शिविर 16 मार्च तक चलेगा, जिसका उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सहारा प्रदान करना है।

अग्रवाल विकास समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस शिविर के माध्यम से लगभग एक हजार दिव्यांगजनों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। बाहर से आने वाले लोगों के लिए भोजन और ठहरने की व्यवस्था भी समिति द्वारा की गई है। शिविर का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ और सेवा कार्य सोमवार तक जारी रहेगा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE