BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 7:06 pm
KHABAR : संभागायुक्त और कलेक्टर ने हेरिटेज होटल व प्राचीन द्वार का किया निरीक्षण, पर्यटन विकास निगम के प्रस्तावित कक्ष निर्माण के लिए देखी जगह, शेड हटाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

उज्जैन। उज्जैन संभागायुक्त आशीष सिंह और कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने शनिवार को मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम द्वारा संचालित सम्राट विक्रमादित्य हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा), महाकाल मंदिर के समीप स्थित प्राचीन द्वार तथा रुद्रसागर में स्थित सिंहासन बत्तीसी का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हेरिटेज होटल में प्रस्तावित नए कक्षों के निर्माण के लिए स्थान का जायजा लिया। पर्यटन विकास निगम द्वारा होटल में 11 अतिरिक्त कक्ष बनाने का प्रस्ताव है। इसके लिए होटल के पीछे लगभग 40×130 फीट जगह का निरीक्षण किया गया। संभागायुक्त आशीष सिंह ने निर्देश दिए कि होटल के पीछे की जगह को यथावत रखा जाए और होटल के दाहिनी ओर उपलब्ध खाली स्थान पर कक्ष निर्माण की योजना बनाई जाए।

इसके बाद संभागायुक्त और कलेक्टर ने महाराजवाड़ा के पास महाकाल मंदिर मार्ग पर स्थित प्राचीन द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने रुद्रसागर में स्थित सिंहासन बत्तीसी स्थल का भी जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त ने कहा कि पहले प्रवेश द्वार से आने पर सामने टीले पर स्थित सम्राट विक्रमादित्य की प्रतिमा स्पष्ट दिखाई देती थी, लेकिन वर्तमान में लगाए गए शेड के कारण प्रतिमा दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने पूर्व स्थिति का अवलोकन करने के बाद लगाए गए शेड को हटाने के निर्देश दिए, ताकि प्राचीन स्वरूप बना रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE