BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 14, 2026, 7:31 pm
NEWS : जौहर श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, चित्तौड़गढ़ में दो घंटे से अधिक का कार्यक्रम, सुरक्षा और व्यवस्थाएं पूरी, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। रविवार को आयोजित होने वाले जौहर श्रद्धांजलि समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। उनका चित्तौड़गढ़ दौरा करीब 2 घंटे 35 मिनट का रहेगा। प्रशासन और आयोजकों की ओर से कार्यक्रम की सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

तय कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.20 बजे रिजर्व पुलिस लाइन हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद वे 11.45 बजे विजय स्तंभ के पास स्थित जौहर स्थल पहुंचकर यज्ञ की पूर्णाहुति में भाग लेंगे। इसके बाद 12.05 बजे कालिका माता मंदिर में दर्शन करेंगे और वहां लगभग 15 मिनट रुकेंगे।

दर्शन के बाद मुख्यमंत्री का काफिला महाराणा सेतु मार्ग स्थित ईनाणी सिटी सेंटर पहुंचेगा, जहां मुख्य समारोह आयोजित होगा। यहां वे जनसभा को संबोधित करेंगे और दोपहर करीब 1.55 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।

विशाल पांडाल, हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था-
मुख्य कार्यक्रम के लिए ईनाणी सिटी सेंटर परिसर में बड़े स्तर पर पांडाल तैयार किया गया है। लगभग एक लाख वर्ग फीट क्षेत्र में बनाए गए पांडाल में 25 से 30 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। आयोजन स्थल का कुल क्षेत्रफल करीब पौने दो लाख वर्ग फीट बताया गया है। मुख्यमंत्री और अतिथियों के लिए लगभग 24×60 फीट का मंच तैयार किया गया है, जिस पर टावर एसी लगाए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुचारु रूप से संचालित हो सके।

गर्मी से राहत के लिए विशेष इंतजाम-
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना को देखते हुए पांडाल में 50 से 60 कूलर, स्प्रिंकल फव्वारे और पीने के पानी के टैंकर लगाए जा रहे हैं। आयोजकों के अनुसार लोगों की सुविधा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

जौहर स्मृति संस्थान और राजपूत समाज का आयोजन-
समारोह का आयोजन जौहर स्मृति संस्थान और राजपूत समाज की ओर से किया जा रहा है। कार्यक्रम में मेवाड़ की राजमाता निरुपमा कुमारी मेवाड़, महाराणा विश्वराज सिंह मेवाड़, महारानी महिमा कुमारी मेवाड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, मंत्री गौतम दक, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर, सांसद सी.पी. जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सुरेश धाकड़, श्रीचंद कृपलानी, अर्जुनलाल जीनगर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन के शामिल होने की संभावना है, जिसके चलते प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात की विशेष व्यवस्था की है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE