चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौडगढ थाना पुलिस द्वारा डेढ़ माह पूर्व शहर के नाकोडा ऑटोमोबाइल की दुकान मे हुई चोरी का खुलासा करते हुये एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि गत 01 फरवरी को शहर चित्तौड़गढ़ के भीलवाड़ा बाई पास रोड़ स्थित नाकोड़ा ऑटोमोबाइल की दुकान से अज्ञात बदमाश दुकान के शटर के नगुचे तोड़ अंदर घुस गल्ले से करीब 1 लाख रुपये चुरा ले जाने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाने पर प्रकरण दर्ज कर जांच की गई।
उक्त नकबजनी की वारदात का खुलासा करने के लिए एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी चित्तौड़गढ़ बृजेश सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी सदर चित्तौडगढ के निर्देश पर थाना सदर चित्तौडगढ से एएसआई हीरा लाल, हैड कानि. देवी लाल, कानि. बलवंत सिंह, गजेन्द्र सिंह, विनोद कुमार व महेन्द्र कुमार द्वारा अपने अपने स्तर पर सुचना जुटाई गई, आसुचना का संकलन किया गया। टीम द्वारा भरसक प्रयास कर उक्त घटना का खुलासा कर उक्त घटना बन्टी कुमार सिंह पुत्र पंचानन्द सिंह निवासी धांस सिरसी थाना वख्तियारपुर जिला पटना बिहार हाल अमरोली सुरत व नामली जिला रतलाम द्वारा करने से उक्त आरोपी की तलाश की तो उक्त आरोपी बन्टी कुमार सिंह जिला जैल गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में निरूद्ध होने से आरोपी बन्टी कुमार सिंह को जैल गाजियाबाद से प्राप्त कर डिटेन कर बाद पुछताछ के गिरफतार किया गया। उक्त घटना के सम्बंध में पुछताछ की जाकर बरामदगी एवं अन्य वारदातों के सम्बन्ध में अनुसंधान जारी हैं। आरोपी बन्टी कुमार सिंह द्वारा ऑटोमोबाइल नाकोडा की दुकान श्रीराम मन्दिर भीलवाडा बाई पास रोड की दुकान पर चोरी करना कबुल किया है। आरोपी बन्टी कुमार सिंह के खिलाफ कुल 9 प्रकरण अलग अलग राज्य गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान मे दर्ज है।