BREAKING NEWS
BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 10:14 am
NEWS : म्हारो पावन चित्तौड़गढ़ अभियान के तहत गंभीरी नदी की सफाई, नगर परिषद की टीम द्वारा कार्मिकों की सहायता से नदी में जमा कचरा, प्लास्टिक एवं झाड़ियों को हटाने का किया कार्य, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। जिला कलक्टर के निर्देशानुसार शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं प्रदूषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर परिषद द्वारा संचालित “म्हारो पावन चित्तौड़गढ़” अभियान के तहत गंभीरी नदी की सफाई का कार्य किया गया।


प्रशिक्षु आईएएस एवं नगर परिषद आयुक्त रविंद्र मेघवाल के निर्देशन में नगर परिषद की टीम द्वारा कार्मिकों की सहायता से नदी में जमा कचरा, प्लास्टिक एवं झाड़ियों को हटाने का कार्य किया गया। अभियान के दौरान नदी किनारों पर फैली गंदगी को भी साफ कर क्षेत्र को स्वच्छ बनाया गया।


नगर परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का उद्देश्य शहर की नदियों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ बनाए रखना तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना है। अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों में नियमित रूप से सफाई कार्य, कचरा हटाने तथा जन-जागरूकता गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं।


इस अवसर पर प्रशिक्षु आईएएस आयुक्त रविंद्र मेघवाल ने आमजन से अपील की कि वे नदी एवं सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालें और स्वच्छता बनाए रखने में नगर परिषद का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए नगर परिषद द्वारा ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE