BREAKING NEWS
BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ मंदसौर,.. <<     पटवारी संघ का बड़ा कदम,मल्हारगढ़ में 5.. <<     KHABAR : राष्ट्रगान की गूंज के साथ अगस्त माह के.. <<     KHABAR : सावन के पहले सोमवार पर अमृतेश्वर महादेव.. <<     नीमच जिले के सरवानिया महाराज के सांदीपनि.. <<     हल्दी, कुमकुम और शहद से भोलेनाथ का अभिषेक,.. <<     BIG NEWS : नीमच टुडे खुलासा का भव्य शुभारंभ, शहर की.. <<     किसानों के साथ भेदभाव का आरोप,बरखेड़ापंथ और.. <<     NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 15, 2026, 10:18 am
NEWS : पंच गौरव कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता शुरू, 260 खिलाड़ियों ने लिया भाग, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार की पंच गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत “एक जिला-एक खेल” कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय दो दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में प्रारंभ हुई। प्रतियोगिता में जिले भर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


प्रतियोगिता के लिए कुल 260 खिलाड़ियों ने पंजीयन कराया, जबकि 20 से अधिक टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग की चार टीमों ने भी हिस्सा लिया। महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला।


जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि आयुक्त नगर परिषद (प्रशिक्षु आईएएस) रविन्द्र मेघवाल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता निवर्तमान खेल अधिकारी अनिरुद्ध सिंह भाटी ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक कुलदीप चौधरी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों को खेल भावना, अनुशासन एवं टीम वर्क के महत्व पर मार्गदर्शन दिया।


जिला खेल अधिकारी रामरतन गुर्जर ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में कबड्डी खेल को बढ़ावा देना तथा प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे आने का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देती हैं तथा राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए मजबूत आधार तैयार करती हैं।


प्रतियोगिता के अंतर्गत महिला वर्ग के मुकाबलों में सामरी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चित्तौड़गढ़ टीम द्वितीय तथा धीरजी का खेड़ा टीम तृतीय स्थान पर रही।


प्रतियोगिता का समापन रविवार को होगा। इसी दिन पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल डेट बनाम भालुंडी तथा दूसरा सेमीफाइनल स्टेडियम चित्तौड़गढ़ बनाम कदमाली के बीच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।


समापन समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को ट्रॉफी, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस प्रतियोगिता से जिले में कबड्डी खेल को नई ऊर्जा मिलेगी तथा युवा खिलाड़ियों को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE