कसरावद। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से शनिवार को एसडीएम सत्येंद्र बेरवा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसडीएम कार्यालय के मीटिंग हॉल में संपन्न हुई बैठक में आने वाले प्रमुख त्योहार पर विशेष सुझाव लिए गए प्रमुख त्योहार ईद उल फितर,गणगौर, राम नवमी, महावीर जयंती को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं और सुरक्षा व्यवस्था पर शांति समिति के सदस्यों द्वारा विस्तार से चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाएं तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। एसडीएम सत्येंद्र बेरवा ने विशेष रूप से बताया कि कसरावद नगर में ईद पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और गणगौर माता का त्योहार भी बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। इसलिए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
बैठक में एसडीओपी श्वेता शुक्ला, तहसीलदार कैलाश डाबर, नगर पंचायत सीएमओ कमलेश गोले, थाना प्रभारी राजेंद्र बर्मन तथा एमपीईबी अधिकारी खांडेकर सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित नागरिकों और पत्रकारों ने भी अपने अपने सुझाव रखे, जिन पर प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।