शाजापुर। जिला जेल शाजापुर में राज्य आपदा आपातकालीन मोचन बल (SDERF) की शाजापुर इकाई द्वारा जेल स्टाफ एवं बंदियों को अग्नि सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव के उपाय, आग पर काबू पाने के तरीके तथा अग्निशामक यंत्रों के सही उपयोग की जानकारी दी गई।
एसडीईआरएफ टीम ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में घबराने के बजाय सही तरीके से कार्य करने पर बड़े हादसों को टाला जा सकता है। प्रशिक्षण के दौरान आग बुझाने की विभिन्न तकनीकों का प्रदर्शन भी किया गया और बंदियों व स्टाफ को स्वयं अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर जेल उप अधीक्षक एस.के. मण्डलेकर सहित जेल का स्टाफ उपस्थित रहा। अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी मजबूत होती है और सभी को सुरक्षा के प्रति जागरूकता मिलती है।