शाजापुर। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के अपर संचालक अरुण सिंह ने आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) शाजापुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संस्थान में चल रही एफएलएन, शोध और प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
अपर संचालक ने डाइट के छात्राध्यापकों द्वारा तैयार किए गए डाइट मॉडल और आईसीसी कक्ष की सराहना की। उन्होंने प्राचार्य अनीता श्रीवास्तव से डाइट में होने वाली गतिविधियों और मॉडल डाइट के संचालन के बारे में जानकारी भी ली। साथ ही लाइब्रेरी और ई-लाइब्रेरी के उपयोग और छात्र प्रशिक्षण कार्यों की समीक्षा की।
इस अवसर पर डाइट प्राचार्य अनीता श्रीवास्तव, डीपीसी धीरज बिरधरे, व्याख्याता मुरलीधर शर्मा, अशोक काटपेटर, महेश भैसानिया, बनवारीलाल, एपीसी दीपक शर्मा, मेहरबान गुर्जर, सतोश राठौर, लईक खान, गौरव भुवन्ता, गौरव सोनी, इंद्र व्यास,अंशु नागर सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
अधिकारियों ने कहा कि इस तरह के निरीक्षण से प्रशिक्षण संस्थानों में गुणवत्ता और छात्र गतिविधियों में सुधार सुनिश्चित किया जा सकता है।