नीमच। सीपीएस किसानों के बीच अफीम डोडा (सुखा अफीम) की कटाई को लेकर भ्रम की स्थिति है। सोशल मीडिया पर सांसद सुधीर गुप्ता का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने किसानों से कहा है कि वे अपने खेतों में सूख चुके डोड़ों को तोड़कर घर ले जा सकते हैं और खसखस निकाल सकते हैं। सांसद ने कहा कि जब विभाग इन डोड़ों की मांग करेगा, तो उन्हें निर्धारित केंद्र पर सौंपना होगा।

हालांकि, किसानों में यह भ्रम है कि सांसद की बात मानी जाए या विभाग के आधिकारिक आदेश का इंतजार किया जाए, क्योंकि अभी तक कोई अधिकारिक पत्र जारी नहीं हुआ है।

कांग्रेस नेता दीपक गुर्जर ने कहा कि विभाग से संपर्क करने पर उन्हें पता चला कि अभी कोई आदेश जारी नहीं हुआ है, इसलिए बिना आधिकारिक निर्देश के डोड़ों को घर ले जाना जोखिमपूर्ण हो सकता है और कानूनी कार्रवाई हो सकती है।

किसान महेश नागदा ने भी किसानों से धैर्य बरतने का आग्रह किया और कहा कि केवल विभागीय पुख्ता आदेश मिलने के बाद ही डोड़ों को घर ले जाएँ, ताकि उनकी मेहनत और उत्पादन सुरक्षित रहे।
