मंदसौर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देश पर 14 मार्च, 2026 को जिला न्यायालय मंदसौर और तहसील न्यायालय गरोठ, भानपुरा, नारायणगढ़, सीतामऊ में नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनीष कुमार मिश्रा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर न्यायाधीशगण, अधिवक्ता, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी, बैंक और विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
दिन भर में जिले में कुल 24 न्यायिक खंडपीठों द्वारा 943 रेफर किए गए प्रकरणों में से 805 प्रकरणों का निपटारा किया गया, जिसमें कुल 5,59,04,079/- के पुरस्कार पारित हुए। इसके अलावा, 10,842 प्रीलिटिगेशन प्रकरणों में से 1,484 का निपटारा हुआ (74,63,362/- वसूली), 21 मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति प्रकरणों में 1,08,20,000/- के अवार्ड, और 271 चेक बाउंस प्रकरणों में 3,74,57,526/- के अवार्ड पारित किए गए।
विशेष प्रकरण में पति-पत्नी का मिलन-
लोक अदालत में रेहाना (परिवर्तित नाम) और जुनेद (परिवर्तित नाम) ने पारिवारिक विवाद को सुलह के माध्यम से निपटाया। न्यायाधीश अनीष कुमार मिश्रा, विशेष न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी और सचिव सुधीर सिंह निगवाल की उपस्थिति में दोनों पक्षों ने एक-दूसरे का माला पहनाई और मिठाई खिलाकर साथ रहने का वचन दिया।