शाजापुर। स्थानीय स्तर पर राजनीतिक और सामाजिक चेतना को जगाने के संकल्प के साथ, आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया एक ओर जहाँ पार्टी अपना 6वां स्थापना दिवस मनाया, वहीं दूसरी ओर बहुजन नायक और श्सोशल इंजीनियरिंगश् के जनक मान्यवर कांशीराम साहब की जयंती पर उन्हें नमन किया गया।
इस दौरान समूचा वातावरण जय भीम और कांशीराम साहब अमर रहें के नारों से गूंज उउठा कार्यक्रम की शुरुआत मान्यवर कांशीराम साहब और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आजाद समाज पार्टी का जन्म ही उन शोषितों और वंचितों की आवाज बनने के लिए हुआ है, जिन्हें मुख्यधारा की राजनीति ने हाशिए पर धकेल दिया था।
6 वर्ष के इस सफर को याद करते हुए वक्ताओं ने बताया कि किस तरह पार्टी ने सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष की नींव रखी है। वे आगामी चुनावों और सामाजिक आंदोलनों में पार्टी की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाएंगे। कार्यक्रम का मुख्य केंद्र बिंदु मान्यवर कांशीराम साहब का मिशन रहा। उपस्थित वक्ताओं ने कांशीराम साहब के जीवन संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को याचक से शासक बनाने में समर्पित कर दिया।