खरगोन। ईरान-इजराइल युद्ध के चलते देश में छाए एलपीजी गैस संकट को लेकर कांग्रेस ने रविवार को अनोखा प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने वर्ष 2017 में जारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गटर से गैस बनाने के तरीके के वीडियो के आधार पर ज्योति नगर नाले पर गटर गैस प्लांट लगाया। गटर से गैस नहीं बनने पर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
वार्ड पार्षद के नेतृत्व में कांग्रेसजन नाले पहुंचे और एक बर्तन में पाइप लगाकर कमर्शियल गैस सिलेंडर से जोडकऱ गैस बनाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने निशाना साधा कि जब देश में रसोई गैस संकट नहीं है तो क्यों प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और गैस एजेंसियों पर क्यों लबी कतारें लग रही है। हमने सोचा कि चलिए, मोदीजी द्वारा बताई गई प्रक्रिया को ही आजमा कर देख लेते हैं। , लेकिन हमसे तो अब तक गैस निकली ही नहीं। उन्होंने कहा कि देश और शहर में गैस सिलेंडर की मारामारी ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, और वैकल्पिक ऊर्जा के प्रयोग को बढ़ावा देना जरूरी है। सरकार हर मोर्चे पर नाकाम है। युवाओं को पकोड़े बनाने तो कभी नाली से गैस बनाने की बात कहकर गुमराह कर रही है।