चित्तौड़गढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को चित्तौड़गढ़ में आयोजित जौहर मेला एवं श्रद्धांजलि समारोह में शामिल होने पहुंचे। वे सुबह 11.31 बजे पुलिस लाइन स्थित हेलीपेड पर पहुंचे, जहां से 11.42 बजे दुर्ग के लिए रवाना हुए। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित जौहर स्थली पहुंचे, जहां उन्होंने वीरांगनाओं को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने कालिका माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस आयोजन की मॉनिटरिंग विधायक चंद्रभान सिंह आक्या द्वारा की जा रही है।