मंदसौर। आरटीओ मंदसौर द्वारा स्कूल वाहनों की सुरक्षा को लेकर औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वात्सल्य पब्लिक स्कूल, शिशुवन स्कूल, दशपुर विद्यालय, लोटस वैली स्कूल और करणी इंटरनेशनल स्कूल सहित पांच स्कूलों के लगभग 40 वाहनों की जांच की गई।
आरटीओ अधिकारी ने बताया कि सभी स्कूल संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि केवल वही वाहन संचालित किए जाएं जो परिवहन विभाग के निर्धारित मापदंडों के अनुसार फिट हों, उनके सभी दस्तावेज पूर्ण हों तथा चालकों का पुलिस सत्यापन कराया गया हो।
उन्होंने कहा कि नियमों का पालन नहीं करने पर संबंधित स्कूलों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।