शिवपुरी। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश भर में सायबर सुरक्षा, सायबर अपराधों एवं म्यूल खातों पर प्रतिबंध लगाने हेतु प्रदेश स्तर पर श्आपरेशन मेट्रिक्सश् चलाया जा रहा है, श्ऑपरेशन मेट्रिक्सश् में फर्जी बैंक खातों का संचालन करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सायबर अपराधियों पर शिकंजा कसने हेतु लगातार प्रयास कर कार्यवाही की जा रही है।
इसी के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक ग्वालियर जोन अरविंद कुमार सक्सेना एवं पुलिस उप महानिरीक्षक ग्वालियर रेंज अमित सांघी द्वारा सायबर अपराधों में कमी लाने हेतु फर्जी बैंक खाता धारकों के विरुद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए जिसके बाद पिछोर एसडीओपी प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पिछोर पुलिस द्वारा ग्राम कछौआ के जंगल में दबिश दी गई।
जिसमें कुछ लोग खुद को पुलिस वाला बताकर लोगों को डरा धमका कर सायबर ठगी कर रहे थे। मौके पर पुलिस टीम ने पहुंचकर 03 लोगों को राउंड अप किया तथा 03 लोग मौके से फरार हो गये, पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से एक कार, 3 मोबाइल और 60 हजार रुपये नगद जप्त किये पुलिस द्वारा पूछताछ पर आरोपियों ने बताया कि उनके द्वारा अब तक सायबर ठगी के माध्यम से लगभग 01 करोड़ रुपये से अधिक रुपये कमाये गये, जो उन्होंने मकान, प्लॉट, वाहन, शादी समारोह तथा स्वयं के भोग विलास आदि में खर्च कर दिए वहीं पुलिस फ़रार आरोपियों की तलाश में जुट गई।