BREAKING NEWS
KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 10:48 am
BIG REPORT : सुनेरा पुलिस का सराहनीय कार्य, रेलवे कर्मचारी के साथ मारपीट के आरोपियों को किया गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त डंडा और मोटरसाइकिल भी बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी, पढ़े दिलीप सौराष्ट्रीय की खबर

Share On:-

शाजापुर। थाना सुनेरा पुलिस ने दिनांक 04 मार्च 2026 को अफजल नामक रेल्वे कर्मचारी के साथ हुई मारपीट के मामले में दो अज्ञात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई में घटना में प्रयुक्त डंडा और मोटरसाइकिल भी जप्त की गई, जिनकी कीमत लगभग 45,000 रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत के निर्देशन में थाना प्रभारी अंकित मुकाती की टीम ने सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपी हैं:

सरफराज उर्फ सलमान, पिता रशीद खां, उम्र 29 वर्ष, निवासी आजाद नगर, इंदौर (मौजूदगी: चकोर पार्क कालोनी, उज्जैन)

राकेश, पिता ओमप्रकाश कैथवास, उम्र 39 वर्ष, निवासी 43 गजानंद नगर, उज्जैन

जांच में सामने आया कि आरोपी राशिद और समशेर ने पुरानी रंजिश के चलते अफजल के साथ मारपीट कराने के लिए सरफराज और राकेश को बुलाया। आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया। फरार आरोपी समशेर की तलाश जारी है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सरफराज पर पहले भी कोतवाली शाजापुर में चोरी का स्थाई वारंट था, जिसके लिए 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

कार्यवाही में उपनिरीक्षक अंकित मुकाती, प्रआर.429 रामनरेश धाकड़, प्रआर.49 कपिल नागर, प्रआर.441 हरिसिंह यादव, म.प्रआर.190 राधिका सक्सैना, आर.63 सुधीर तोमर, आर.496 अखिलेश भंडारी, आर.349 अरुण यादव, आर.353 गोविंद, आर.445 रुपेन्द्र, साइबर सेल प्रभारी विकास तिवारी, आर.घनश्याम, राजेश और अनिल का विशेष योगदान रहा।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE