BREAKING NEWS
NEWS : श्री मुक्तेश्वर महादेव में रुद्राभिषेक.. <<     NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 11:08 am
KHABAR : भाजपा प्रशिक्षण वर्ग का दूसरा दिन, सरकार की उपलब्धियों और डिजिटल मीडिया की शक्ति पर हुआ मंथन, पढे़ हरिओम माली की खबर 

Share On:-

​जीरन। भाजपा दक्षिण मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत  जीरन के सामुदायिक भवन में आयोजित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन (15 मार्च, रविवार) कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः काल में योग, प्रार्थना, वर्ग गीत और वन्दे मातरम के उद्घोष के साथ हुई, जिसके बाद वैचारिक सत्रों का सिलसिला शुरू हुआ।


​प्रशिक्षण के दूसरे दिन तीन महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किए गए, जिसमें अनुभवी वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनौतियों और जिम्मेदारियों के लिए तैयार किया।


दूसरे दिन के प्रथम सत्र में 
प्रदेश की उपलब्धियां विषय पर जिला पंचायत अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान ने मध्य प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का ब्यौरा देते हुए कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे इन्हें घर-घर तक पहुँचाएं।


दूसरे सत्र में कार्य पद्धति विषय पर पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा ने संगठन की कार्य पद्धति पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कैसे अनुशासित रहकर एक कार्यकर्ता संगठन की नींव को मजबूत कर सकता है।


अंतिम एवं समापन सत्र में डिजिटल क्रांती विषय पर नगर परिषद सरवानिया महाराज अध्यक्ष रूपेन्द्र जैन ने वर्तमान युग में मीडिया और सोशल मीडिया की भूमिका पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग और भ्रामक खबरों से बचने के गुर सिखाए। दो दिनों तक चले इस गहन वैचारिक मंथन का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के लिए सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। मंडल अध्यक्ष मदन गुर्जर, महामंत्री किशन अहिरवार और दिलीप सिंह चौहान ने इस सफल आयोजन के लिए सभी अपेक्षित कार्यकर्ताओं और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE