BREAKING NEWS
NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 11:14 am
KHABAR : रतलाम मंडल ने बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का 7 घंटे से कम समय में सफल परिचालन कर रचा इतिहास, पढे़ आरिफ मंसूरी की खबर 

Share On:-

रतलाम। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल ने रेलवे के इतिहास में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए दिनांक 13 मार्च 2026 को बिलडी से न्यू उधना तक सबसे तेज सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफलतापूर्वक संचालन किया।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार यह उपलब्धि रतलाम मंडल की उच्च स्तरीय परिचालन दक्षता बेहतर संसाधन प्रबंधन, समय एवं मानव संसाधनों की बचत तथा माल परिवहन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि का प्रमाण है। बिलडी से न्यू उधना तक सुपर-क्रैक लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन मात्र 6 घंटे 55 मिनट में न्यू उधना पहुँची, इस दौरान ट्रेन की औसत गति 54.97 किलोमीटर प्रति घंटा रही जो रेलवे की लॉजिस्टिक्स दक्षता एवं तकनीकी उत्कृष्टता को दर्शाती है।

रतलाम मंडल द्वारा इससे पूर्व भी 08 जनवरी 2026 को बिलडी से उधना तक मंडल की पहली लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेन का सफल संचालन किया गया था, इसके पश्चात 10 जनवरी 2026 को दूसरी लॉन्ग हॉल ट्रेन वटवा से बकानियां भौरी के मध्य सफलतापूर्वक चलाई गई, इस प्रकार रतलाम मंडल ने लॉन्ग हॉल कंटेनर ट्रेनों के सफल परिचालन की दिशा में यह तीसरी महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की है।

यह ऐतिहासिक उपलब्धि पश्चिम रेलवे, विशेष रूप से रतलाम मंडल की नवाचार-प्रधान सोच, परिचालन उत्कृष्टता तथा माल परिवहन को अधिक सुदृढ़ बनाने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिससे राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को भी महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE