शाजापुर। 9 मार्च 2026 को एक फरियादी ने थाना शुजालपुर मंडी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी नाबालिग बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। सूचना के आधार पर थाना शुजालपुर मंडी में अपराध क्रमांक 58/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की।
नाबालिग बालिका की तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह राजपूत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक घनश्याम मालवीय के निर्देशन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शुजालपुर निमेश देशमुख के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव ने तत्काल एक टीम गठित की। टीम को बालिका की तलाश में लगाया गया और आसपास के थानों व जिलों में भी सूचना प्रसारित की गई।
पुलिस टीम ने अपने मजबूत सूचना तंत्र और लगातार प्रयासों के चलते 16 मार्च 2026 को नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया। इसके बाद वैधानिक कार्रवाई पूरी करते हुए बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार यादव, उपनिरीक्षक तकेसिंह धोलिया, प्रधान आरक्षक 163 रामदयाल श्रीवास्तव, आरक्षक 64 रसूल रावत और आरक्षक 121 मांगीलाल लववंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।