BREAKING NEWS
NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 2:42 pm
KHABAR : हरीश शर्मा बने अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उपमंत्री, बधाईयों  का लगा ताता, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। सिंगोली निवासी हरीश शर्मा को अखिल भारतवर्षीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण महासभा का राष्ट्रीय उपमंत्री नियुक्त किया गया है। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के चलते उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश जोशी और प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी द्वारा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई, जिसमें हरीश शर्मा को राष्ट्रीय उपमंत्री पद पर नियुक्त किया गया।

हरीश शर्मा पिछले करीब 6 वर्षों से महासभा के नीमच जिला अध्यक्ष के रूप में दायित्व निभा रहे हैं। इससे पहले वे राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी रह चुके हैं। सामाजिक सक्रियता और कुशल संगठनकर्ता के रूप में उन्होंने नीमच जिले में अपनी अलग पहचान बनाई है। इसी को देखते हुए उन्हें राष्ट्रीय उपमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति से पूरे नीमच जिले के गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज में हर्ष का माहौल है। वहीं उनके गृह नगर सिंगोली में भी समाजजनों में उत्साह का वातावरण है और इष्ट मित्रों द्वारा उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।

हरीश शर्मा ने अपनी नियुक्ति के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी और प्रधानमंत्री प्रद्युमन जोशी का आभार व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने इस नए दायित्व को और अधिक ऊर्जा के साथ निभाने का भरोसा दिलाया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE