BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 2:51 pm
KHABAR : आदिवासी भिलाला समाज समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन, आपसी भाईचारे और एकजुटता का दिया संदेश, पढे़ अबरार पठान की खबर

Share On:-

खरगोन। बिस्टान रोड स्थित आदिवासी धर्मशाला में आदिवासी भिलाला समाज समिति के तत्वावधान में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष, युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया। समारोह में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे और एकजुटता का संदेश दिया।


कार्यक्रम के दौरान समाज के वरिष्ठजनों ने बताया कि आदिवासी समाज में होली पर्व का विशेष महत्व है। होली से लगभग आठ दिन पहले क्षेत्र के हाट-बाजारों में ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक भगौरिया पर्व मनाया जाता है, जिसमें समाज के लोग पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य-गान करते हुए खुशियां साझा करते हैं।


इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष समाज के महिला मंडल द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने विशेष रूप से भागीदारी निभाई और सामाजिक एकता, परंपराओं के संरक्षण तथा आपसी सद्भाव का संदेश दिया।


समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिसमें समाज के युवक-युवतियों ने ढोल-मांदल की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज की एकजुटता को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE