नीमच। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि वर्ष 2026-27 (1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027) की अवधि के लिए जिले की मदिरा दुकानों का निष्पादन ई-टेंडर / ई-टेंडर कम ऑक्शन के माध्यम से किया जा रहा है। तृतीय चरण के बाद शेष रही 50 कंपोजिट मदिरा दुकानें, जो 19 समूहों में शामिल हैं, उनका निष्पादन चतुर्थ चरण में किया जाएगा।
इच्छुक पात्र आवेदकों से शासन द्वारा निर्धारित शर्तों और प्रक्रिया के अनुसार एनआईसी के पोर्टल https://mptender.gov.in
के माध्यम से आरक्षित मूल्य पर ई-टेंडर और ई-टेंडर कम ऑक्शन आमंत्रित किए गए हैं। समूहों का विवरण, आरक्षित मूल्य, धरोहर राशि और निष्पादन कार्यालय की जानकारी जिला आबकारी कार्यालय, नीमच से प्राप्त की जा सकती है।
ऑनलाइन टेंडर प्रपत्र डाउनलोड और ऑफर जमा करने की तिथि 16 मार्च 2026 प्रातः 10 बजे से 17 मार्च 2026 दोपहर 4 बजे तक निर्धारित की गई है।
ई-टेंडर कम ऑक्शन प्रपत्र खोलने का समय 17 मार्च 2026 को शाम 4:05 बजे रहेगा।
ऑक्शन प्रक्रिया शाम 5:30 बजे से 6:50 बजे तक चलेगी। यदि अंतिम समय में बोली लगती है तो प्रत्येक बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
ई-टेंडर खोलने की अंतिम प्रक्रिया संबंधित समूह के ऑक्शन समाप्त होने पर या 17 मार्च 2026 शाम 6 बजे, जो भी बाद में हो, उस समय की जाएगी।