BREAKING NEWS
NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 3:51 pm
BIG NEWS : टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा महाकाल मंदिर पहुंचे, बोले- भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी, जीतने के बाद दर्शन करने आऊंगा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार को टी-20 वर्ल्ड कप विजेता टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में बैठकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और नंदी जी के कान में अपनी मुराद भी कही। टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पहली बार उज्जैन आए तिलक वर्मा दोपहर करीब 2 बजे महाकाल मंदिर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम रहे अजित पंवार के बेटे पार्थ पंवार और कुछ विधायक भी मौजूद थे।मंदिर में तिलक वर्मा ने नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार से भगवान महाकाल का जलाभिषेक किया और आशीर्वाद लिया। दर्शन के बाद तिलक वर्मा ने कहा कि उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के लिए भगवान महाकाल से प्रार्थना की थी। अब टीम इंडिया के विश्व विजेता बनने के बाद वह भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने उज्जैन आए हैं। महाकाल मंदिर में उनके आगमन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा गया और कई लोगों ने उनके साथ फोटो भी खिंचवाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE