छतरपुर। जिले के राजनगर विकासखंड अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम ग्राम पंचायत खैरी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, भोपाल के निर्देशन तथा जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार की उपस्थिति में एवं ब्लॉक समन्वयक के मार्गदर्शन में सेक्टर की नवांकुर संस्था ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति खेरी द्वारा आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार, ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा जी,पूर्व जिला अध्यक्ष मलखान सिंह, पूर्व सरपंच सुनील पांडे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात अतिथियों का स्वागत पुष्पमाला पहनाकर किया गया।
प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में जिला समन्वयक आशीष ताम्रकार ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की परिकल्पना, स्वैच्छिक सामूहिकता और स्वावलंबन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने परिषद की क्रांति यात्रा के उद्देश्यों से प्रतिभागियों को अवगत कराते हुए प्रस्फुटन समितियों से अपने-अपने गांवों में आदर्श कार्यों का चयन कर उन्हें गति देने का आह्वान किया। साथ ही “गांव का पानी गांव में, खेत का पानी खेत में” जैसे सामाजिक परिवर्तन के विचारों को अपनाने पर जोर दिया।
परामर्शदाताओं ने प्रशिक्षण में सभी सम्मिलित बिंदुओं पर जानकारी दी गई एवं समापन सत्र में ब्लॉक समन्वयक मनीष शर्मा जी ने प्रस्फुटन समितियो को प्रशिक्षण बिंदुओं की जानकारी दी प्रशिक्षणार्थियों को सहभागिता प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम के समापन सत्र में नवांकुर संस्था ग्यासी रजक ,मनीष खटीक, भरत यादव, जगन्नाथ पटेल तथा परामर्शदाता अनुपम गुप्ता जी, जितेंद्र सिंह, जलज जैन,मीनू सिंह , राकेश चतुर्वेदी सहित बमीठा सेक्टर की पांच प्रस्फुटन समितियों का त्रैमासिक क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।