नीमच। सांदीपनि विद्यालय, नीमच केंट के विद्यार्थियों ने नेशनल मीन्स कम मेरिट स्कॉलरशिप परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जिले का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। इस परीक्षा में विद्यालय के चार विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया है।
विद्यालय के प्राचार्य केएस जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा 8वीं के छात्र रचित शर्मा पिता स्व. प्रमोद शर्मा ने 5वीं रैंक, रोहन शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण शर्मा ने 23वीं रैंक, नियति मोदी पिता सोनू मोदी ने 24वीं रैंक तथा लावण्या तोमर पिता नरेंद्र तोमर ने 86वीं रैंक प्राप्त की है।
उन्होंने बताया कि यह सफलता विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। चयनित विद्यार्थियों को शासन द्वारा प्रति वर्ष 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति चार वर्षों तक प्रदान की जाएगी।
प्राचार्य ने कहा कि विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और यह सिद्ध होता है कि लगन और मेहनत से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।