BREAKING NEWS
NEWS : सातवीं वर्षगांठ पर श्रीराम के नाम भक्ति की.. <<     BIG NEWS : दतिया उप चुनाव में कांग्रेस की सुनामी,.. <<     BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 4:15 pm
KHABAR : देवास पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, संगठित एमडी ड्रग्स गिरोह का पर्दाफाश, 14 आरोपी गिरफ्तार, लाखो की एमडी ड्रग्स जब्त, पढे़ अभिषेक सोनी की खबर 

Share On:-

देवास। जिले में युवाओं को नशे की गिरफ्त में धकेलने वाले संगठित गिरोह पर देवास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपए कीमत की एमडी ड्रग्स, 14 मोबाइल फोन, एक कार और एक मोटरसाइकिल सहित करीब 10 लाख रुपए का मशरुका जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक पुनीत गेहलोत ने पूरे मामले का खुलासा प्रेस वार्ता में करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा लगभग एक माह तक लगातार मॉनिटरिंग की गई। इसके बाद 12 घंटे के भीतर चार थानों के करीब 100 पुलिसकर्मियों ने अलग-अलग चार स्थानों पर एक साथ दबिश देकर इस संगठित गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की।


इस कार्रवाई में एडिशनल एसपी जयवीर सिंह भदौरिया, सीएसपी सुमित अग्रवाल और एसडीओपी दीपा माण्डवे के निर्देशन में कोतवाली थाना प्रभारी श्यामचंद्र शर्मा, औद्योगिक थाना प्रभारी शशिकांत चौरसिया तथा बीएनपी थाना प्रभारी प्रीति कटारे , पीपलरावा थाना प्रभारी सूबों कुमार गोतम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार यह गिरोह जिले में युवाओं को एमडी ड्रग्स की सप्लाई कर उन्हें नशे की लत लगाने का काम कर रहा था। गिरोह के अन्य नेटवर्क और सप्लाई चौन को लेकर पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE