BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 5:10 pm
KHABAR : एनएसयूआई कार्यकर्ताओं पर चलाई वाटर कैनन, आंसू गैस छोड़ी, रीवा में बीजेपी दफ्तर घेरने निकले थे, पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ी, कई हिरासत में, पढे़ खबर 

Share On:-

रीवा। सोमवार को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) ने भाजपा दफ्तर के घेराव की कोशिश की। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की और झूमाझटकी हुई। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। वाटर कैनन चलाकर कार्यकर्ताओं को तितर-बितर किया। इसके बाद प्रदर्शन शांत किया जा सका।


एनएसयूआई कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन शिक्षण संस्थाओं में राजनीतिक हस्तक्षेप, महंगाई, बेरोजगारी और भाजपा सरकार की नीतियों के विरोध में था। वे भाजपा कार्यालय की ओर बढ़ रहे थे। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर उन्हें रोकने की कोशिश की। इस पर कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़ने का प्रयास किया। इसके चलते उनके बीच झड़प हो गई।


मौके पर करीब 45 मिनट तक अफरातफरी रही। पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया।


जिला अध्यक्ष बोले- विरोध को गलत तरीके से कुचला
एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने बर्बरता की है। विरोध को गलत तरीके से कुचला जा रहा है। सरकार की नीतियों के कारण युवाओं और छात्रों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।


वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हल्का बल प्रयोग किया गया। स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE