BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 5:17 pm
KHABAR : मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, बेटियों से की टीका लगवाने की अपील, बोली- इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं, पढ़े खबर

Share On:-

मंदसौर। जिले में एचपीवी वैक्सीनेशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कलेक्टर अदिति गर्ग ने कलेक्ट्रेट परिसर से एचपीवी वैक्सीन जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ जिले के विभिन्न गांवों में भ्रमण कर लोगों को एचपीवी वैक्सीन के प्रति जागरूक करेगा।

इस अवसर पर कलेक्टर ने कहा कि इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। यह सुरक्षित और प्रभावी टीका है, जो सर्वाइकल कैंसर से बचाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि किसी भी प्रकार के भ्रम में न आएं और अपनी बेटियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।

कलेक्टर ने बताया कि एचपीवी वैक्सीन के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में “एचपीवी टीका मित्र” बनाए गए हैं, जिनमें नर्सिंग कॉलेज की छात्राएं शामिल हैं। ये टीका मित्र गांव-गांव जाकर लोगों से संपर्क कर वैक्सीन के प्रति जागरूक करेंगी।

उन्होंने बताया कि जिले में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके लिए जिले में 10 वैक्सीनेशन केंद्र बनाए गए हैं, जहां नियमित रूप से टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगने के बाद हल्का दर्द होना सामान्य है, जो अन्य टीकों की तरह सामान्य प्रतिक्रिया है।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्कूल, आंगनवाड़ी और अन्य माध्यमों से अभिभावकों तक सही जानकारी पहुंचाई जाए। साथ ही सभी विभाग अपने कार्यालयों में वैक्सीनेशन से संबंधित प्रचार सामग्री प्रदर्शित करें और चिन्हित बालिकाओं का टीकाकरण सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, नर्सिंग कॉलेज स्टाफ, एचपीवी टीका मित्र एवं पत्रकार उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE