BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 5:41 pm
BIG NEWS : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक में कलेक्टर अदिती गर्ग के सख्त निर्देश, अब पीएचई की अनुमति के बाद ही पानी सप्लाई कर सकेंगे निजी सप्लायर, गुणवत्ता जांच और सत्यापन को किया अनिवार्य, पढ़े रवि पोरवाल की खबर  

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर अदिति गर्ग की अध्यक्षता में सुशासन भवन स्थित सभागार में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

बैठक में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले में संचालित सभी निजी पानी सप्लायर अब पीएचई विभाग की अनुमति के बाद ही पानी की सप्लाई कर सकेंगे। बिना अनुमति के पानी सप्लाई करने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पानी सप्लाई से पहले गुणवत्ता जांच और सत्यापन अनिवार्य होगा तथा खराब पानी सप्लाई करने पर संबंधित के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी। सभी एसडीएम को पानी सप्लायर के साथ बैठक कर नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

ग्रीष्मकाल को देखते हुए कलेक्टर ने पेयजल व्यवस्थाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए। नगरीय निकायों एवं जनपद सीईओ को नई बसाहटों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने, नए कनेक्शन के आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने तथा टैंकर व्यवस्था, जल स्रोतों की सफाई और जीआईएस मैपिंग कराने के निर्देश दिए।

बैठक में समर्थन मूल्य पर 1 अप्रैल से शुरू होने वाले गेहूं उपार्जन की तैयारियों की समीक्षा भी की गई। सभी उपार्जन केंद्रों पर बारदान की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने सभी नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वच्छता अभियान चलाने तथा प्रत्येक ब्लॉक में 4-5 गांवों को मॉडल गांव के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए।

सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए पेयजल से संबंधित शिकायतों का त्वरित निराकरण करने को कहा गया। स्वास्थ्य विभाग को ओपीडी में अनुपस्थित रहने वाले डॉक्टरों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। बैठक के अंत में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं टीकाकरण कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE