BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 6:12 pm
KHABAR : प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत क्षमतावर्धन प्रशिक्षण संपन्न, प्रस्फुटन समितियों से किया ग्राम विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान, पढ़े बद्रीलाल गुर्जर की खबर 

Share On:-

मनासा। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ब्लॉक मनासा के अंतर्गत सेक्टर क्रमांक-1 की नवांकुर संस्था केशव आदर्श सामाजिक संस्था, मनासा द्वारा प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के तहत प्रस्फुटन समितियों का क्षमतावर्धन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। प्रशिक्षण में उज्जैन संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय, जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर तथा ब्लॉक समन्वयक महेंद्रपाल सिंह भाटी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रथम सत्र में ब्लॉक समन्वयक महेंद्रपाल सिंह भाटी ने जन अभियान परिषद की स्थापना एवं उसके उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। द्वितीय सत्र में जिला समन्वयक वीरेंद्र सिंह ठाकुर ने प्रस्फुटन समितियों के दस्तावेजीकरण की जानकारी दी। तृतीय सत्र में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम की छात्रा ऊषा कांटे ने समग्र ग्राम विकास की अवधारणा पर विचार रखे।

चतुर्थ सत्र में संभाग समन्वयक शिवप्रसाद मालवीय ने ग्राम विकास की परिकल्पना तथा परिषद द्वारा संचालित अभियानों की जानकारी दी। अंतिम सत्र में नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि धीरज ने स्वयंसेवी संस्थाओं के गठन एवं प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रस्फुटन समितियों की भूमिका, ग्राम विकास में जनभागीदारी, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रस्फुटन समितियां समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने और विकास कार्यों को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने और प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
प्रशिक्षण में उपस्थित प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष, सचिव, सदस्यों एवं नवांकुर सखियों को संस्था की प्रतिनिधि व परामर्शदाता सपना बैरागी द्वारा प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE