BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 16, 2026, 6:13 pm
KHABAR : मनासा में सामाजिक समरसता संत यात्रा का भव्य स्वागत, संत श्री श्वासानंद जी महाराज ने दिया हिंदू एकता व गौ-रक्षा का संदेश, पढे़ शब्बीर बोहरा की खबर 

Share On:-

मनासा। विश्व हिंदू परिषद मनासा प्रखंड में मंदसौर विभाग से निकली तीन दिवसीय सामाजिक समरसता संत यात्रा का हांसपुर चौराहे स्थित बालाजी मंदिर पर भव्य स्वागत किया गया। प्रखंड के कार्यकर्ताओं ने वाहन रैली के साथ यात्रा को नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए जोगणिया बस्ती तक पहुंचाया, जहां धर्मसभा और पदयात्रा का आयोजन किया गया।

 

इस दौरान संतों ने समाज में समरसता, हिंदू एकता और गौ-रक्षा का संदेश दिया। धर्मसभा को संबोधित करते हुए पूज्य संत श्री 108 श्री श्वासानंद जी महाराज (श्री नारायण आश्रम वृंदावन धाम, बरडियाखेड़ी) ने कहा कि हिंदू समाज को जातिगत बंधनों से ऊपर उठकर एक सूत्र में पिरोना ही इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। जब तक समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को गले लगाकर उसे मुख्यधारा से नहीं जोड़ा जाएगा, तब तक राष्ट्र परम वैभव को प्राप्त नहीं कर सकता।

 

उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ें और समरस समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। वहीं विश्व हिंदू परिषद के सामाजिक समरसता के क्षेत्रीय प्रभारी (मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़) गोपाल सोनी ने अपने संबोधन में गौ-रक्षा और हिंदू एकता का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि गौ-माता हमारी आस्था का केंद्र हैं और उनकी रक्षा करना हर हिंदू का कर्तव्य है। समाज में व्याप्त ऊंच-नीच के भेदभाव को समाप्त करना आवश्यक है, क्योंकि एकता में ही शक्ति है।

 

विश्व हिंदू परिषद प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा ने बताया कि यात्रा का नगर में विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय प्रभारी गोपाल सोनी, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख शिव प्रसाद शर्मा, विभाग प्रमुख प्रकाश पालीवाल, विभाग मंत्री अनुपाल सिंह झाला और विभाग सत्संग प्रमुख शंकर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विहिप जिला सहमंत्री विनोद माली, राहुल पाटीदार, कपिल आचार्य, प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन यजुर्वेदी, जिला विशेष संपर्क प्रमुख जगपाल फरक्या, मातृशक्ति प्रखंड संयोजिका मंजू दीदी गेहलोत, प्रखंड मंत्री मंगल सिंह देवड़ा, प्रखंड संयोजक अनिल कुशवाह, सहसंयोजक सावन चौहान, रोहित कुशवाह, रोहित सिंह गेहलोत, पूरणमल शर्मा, गोविंद मोदी, मनोहर सोनी, रमेश राठौर, आनंद बैरागी, मनीष धनगर, प्रेम कुशवाह सहित मातृशक्ति से रानी दीदी, ऊषा दीदी, नीलू दीदी, संपत दीदी और विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता तथा क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन बजरंग दल जिला संयोजक दुर्गेश धनगर ने किया तथा आभार बजरंग दल जिला गौरक्षा प्रमुख राहुल कुशवाह ने व्यक्त किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE