BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 11:50 am
KHABAR : सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, 700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे सीएम, राज्यपाल 178 विद्यार्थियों को देंगे मेडल-उपाधि, पढे़ खबर

Share On:-

उज्जैन। सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय में आज 30वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन कुलाधिपति एवं राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। विश्‍वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्‍ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा शहर को 700 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात भी मिलेगी।


दीक्षांत समारोह विश्‍वविद्यालय के माधव भवन प्रशासनिक परिसर स्थित स्‍वर्ण जयंती सभागार में आयोजित किया जा रहा है। इस समारोह के बाद सीएम शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले गीता भवन का भूमिपूजन भी करेंगे। इस दौरान वे अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।


103 विद्यार्थियों को दिए जाएंगे गोल्ड मेडल
दीक्षांत समारोह में राज्यपाल और सीएम के साथ राज्‍यसभा सांसद राष्‍ट्रीय संत बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर सम्राट विक्रमादित्‍य विश्‍वविद्यालय के 103 विद्यार्थियों को गोल्‍ड मेडल, 74 विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधि और 01 विद्यार्थी को डी-लिट की उपाधि दी जाएगी। दीक्षांत समारोह के बाद सीएम मोहन यादव उज्जैन शहर को 700 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों की सौगात देंगे।


एक लाख वर्ग फीट पर बनेगा गीता भवन
शिप्रा विहार वाणिज्यिक परिसर के सामने त्रिवेणी विहार योजना स्‍थल पर 77 करोड़ रुपए की लागत से गीता भवन बनाया जा रहा है, जो एक लाख वर्ग फीट में होगा। इसमें सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सामाजिक गतिविधियां हो सकेंगी। इस परियोजना अंतर्गत गीता भवन परिसर में आडिटोरियम 12700 वर्ग फीट, ई-लाइब्रेरी 3600 वर्ग फीट में निर्माण कार्य किया जाएगा।


उज्जैन विकास प्राधिकरण द्वारा कियान्वित की जा रही नगर विकास योजनाओं एवं सिंहस्थ 2028 के विकास कार्यों के अंतर्गत 662.46 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले विभिन्‍न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE