BREAKING NEWS
BIG NEWS : जमीन का झांसा, खदान में बंधक और लाखों की.. <<     मंदसौर में अलसुबह चला बुलडोजर, रामजानकी.. <<     BIG NEWS : दतिया उपचुनाव- कांग्रेस की बढ़त से भाजपा.. <<     सावन के प्रथम सोमवार पर महाकाल मंदिर में.. <<     शाजापुर जिले के पोलायकला में भक्ति का माहौल,.. <<     BIG NEWS : सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ नीमच,.. <<     BIG NEWS : नीमच में अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का.. <<     खरगोन में चौरासी महादेव यात्रा समिति का.. <<     खरगोन में ठेकेदारों का नया संगठन गठित,.. <<     BIG NEWS : जमीन विवाद में पूर्व विधायक पर धमकी देने.. <<     SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 17, 2026, 12:36 pm
BIG NEWS : एमपी भाजपा को जल्द मिल सकते हैं संगठन महामंत्री, आरएएस ने 50 प्रचारकों को बीजेपी में भेजने पर किया मंथन, हरियाणा की संघ बैठक के बाद बढ़ी हलचल, पढे़ खबर

Share On:-

भोपाल। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की हरियाणा के समालखा में हुई अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में संगठनात्मक बदलावों पर गहन मंथन हुआ है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में बीजेपी को जल्द नए संगठन महामंत्री मिल सकते हैं।


संघ ने करीब 50 प्रचारकों को बीजेपी में अलग-अलग दायित्व सौंपने पर किया विचार 
संघ ने करीब 50 प्रचारकों को बीजेपी में अलग-अलग दायित्व सौंपने पर विचार किया है। मध्य प्रदेश में संभागीय संगठन महामंत्री की नियुक्ति की चर्चा भी तेज है। साथ ही, संघ अपने मौजूदा स्वरूप में कुछ परिवर्तन कर सकता है, जिसमें प्रांतीय इकाइयों को समाप्त कर संभाग स्तर पर नया कार्यक्षेत्र स्थापित करने की योजना शामिल है।


संघ मंत्रियों के निजी स्टाफ पर भी रख सकता है नजर
मध्य प्रदेश में वर्तमान में मालवा क्षेत्र, मध्य भारत क्षेत्र और महाकौशल क्षेत्र हैं। बदलाव के बाद इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर, सागर और रीवा जैसे संभागों को स्वतंत्र कार्यक्षेत्र बनाया जा सकता है। संघ मंत्रियों के निजी स्टाफ पर भी नजर रख सकता है। सूत्र बताते हैं कि अभी यह व्यवस्था है, लेकिन अब केवल संघ प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की ही तैनाती होगी, जो सरकार के समन्वय से की जाएगी।


कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की संघ में वापसी भी संभव
वहीं कुछ बीजेपी नेताओं, जो संघ पृष्ठभूमि से हैं, को पदोन्नत किया जा सकता है। वहीं, कुछ वरिष्ठ पदाधिकारियों की संघ में वापसी भी संभव है। यह बदलाव RSS और BJP के बीच समन्वय को और मजबूत करने के साथ संगठन को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने की दिशा में माने जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि जल्द ही बड़े ऐलान हो सकते हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE