BREAKING NEWS
KHABAR : त्योहारों से पहले मिठाई दुकानों पर.. <<     KHABAR : आशाराम बापू के बेहतर इलाज की मांग को लेकर.. <<     KHABAR : निमरानी की महाराजा फूड्स कंपनी में भीषण.. <<     REPORT : बोलिया में फिर पैर पसारने लगा अतिक्रमण,.. <<     WEATHER: दीपावली से पहले राजस्थान में गर्मी की.. <<     REPORT : जनसुनवाई में मिली शिकायत पर प्रशासन की.. <<     VIDEO NEWS : #छात्रावास में #कलेक्टर मीना का औचक.. <<     भगवान श्रीकृष्ण और श्रीराम पर कथित.. <<     VIDEO: इंदौर में आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन | कई.. <<     मनासा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, कार को.. <<     BIG UPDATE: जब नो एंट्री लागू तो शहर में भारी ट्रक.. <<     VIDEO: किसानों का खेतों तक पहुंचना हुआ मुश्किल,.. <<     BIG NEWS : पहले कार से उठा धुआं, फिर अचानक भड़क उठीं.. <<     KHABAR : शहीद टीआई दिलीप पुरी को देवास ने दी.. <<     KHABAR : छात्राओं के साथ बैठकर कलेक्टर ने किया.. <<     KHABAR : खातेगांव थाना प्रभारी स्व. दिलीप कुमार.. <<     KHABAR : दुपाड़ा रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 23, 2026, 5:38 pm
NEWS : हनुमान जन्मोत्सव पर छबीला हनुमान मंदिर में होंगे दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम, भजन संध्या में प्रसिद्ध गायक देंगे सुमधुर प्रस्तुतियां, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आगामी हनुमान जन्मोत्सव को लेकर गोल प्याऊ शीतला माता चौक स्थित श्री छबीला हनुमान मंदिर में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से हनुमान जयंती को दो दिवसीय कार्यक्रमों के साथ मनाने का निर्णय लिया गया।

निर्णय के अनुसार बुधवार 1 अप्रैल को श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल के तत्वावधान में शाम 7:30 बजे सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। वहीं गुरुवार 2 अप्रैल को प्रातः 6 बजे ध्वजारोहण एवं हवन किया जाएगा।

सायं 7:30 बजे महाआरती तथा रात्रि 9 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा। भजन संध्या में गायक जितेंद्र राणा, रमेश मेवाल, लक्ष्मी राणा भजनों की प्रस्तुति देंगे। तबले पर परमेश्वर कथक तथा सेक्सोफोन पर अंबालाल संगत करेंगे।

बैठक में अध्यक्ष राधेश्याम आमेरिया, लक्ष्मीलाल पोखरना, दुर्गाशंकर सुखवाल, ओमप्रकाश ओदिच्य, पवन अग्रवाल, शिव तिवारी, भरत सोनी, जगदीश एवं बालकिशन सहित अन्य सदस्यों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE